फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना ब्रांच में मिला झांसा वासी छात्र मोहित का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-39
विज्ञापन

नरवाना ब्रांच में मिला झांसा वासी छात्र मोहित का शव
इस्माईलाबाद। तरावड़ी के पास से गुजरती नरवाना ब्रांच में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। जिसकी पहचान गांव झांसा वासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि झांसा वासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 सितंबर उसका पुत्र मोहित अचानक बिना बताए मोहित घर से चला गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह रविवार को तरावड़ी थाना से फोन पर सूचना मिली की नरवाना ब्रांच से एक किशोर का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त झांसा वासी मोहित के रूप मेें हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नौंवी
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9 वीं का छात्र था मोहित
जानकारी के अनुसार मोहित 9 वीं कक्षा का छात्र था। वह 20 सितंबर को बिना कुछ बताए सुबह ही घर से चला गया था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिली और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलाश के दौरान परिजनों को भाखड़ा नहर पर मोहित की चपल मिली थी जिस पर परिजन व पुलिस भाखड़ा नहर पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें