फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के बहाने लाखों की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलवाने के बहाने लाखों की ठगी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। प्राइवेट फर्म के नाम से कार्यालय बनाकर लोगों को लोन दिलवाने के बहाने लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए रणधीर सिंह निवासी मुर्तजापुर ने आरोप लगाया कि नवदीप मार्केट में निजी फर्म के नाम से लंबे समय से कार्यालय खुला हुआ था। इस कार्यालय के संचालक लोगों से 2150 रुपये प्रति व्यक्ति रसीद काटकर आश्वासन देते थे कि चंद दिनों में ही उन्हें दो - दो लाख रुपये का लोन सब्सिडी पर दिलवाने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पर कार्य करने वाला स्टाफ भी इसमें शामिल है। लोगों को बहकाया जाता था कि 2150 रुपये फाइल खर्च है। उसके बाद सर्वे किया जाएगा। कुछ ही दिनों में वह सर्वे के नाम पर लोगों से प्रति व्यक्ति तीन हजार से पांच हजार रुपये तक की वसूली करते थे। उन्होंने बताया कि राशि ऐंठने के बाद वह लोगों को आश्वासन देते थे कि जल्द ही उन्हें लोन की राशि मुहैया करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गरीब लोग इस ठगी का ज्यादा शिकार हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फाइल खर्च और सर्वे के नाम पर ठगों ने लाखों रुपये की राशि की धोखाधड़ी की है। पीड़ित लोगों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद इसकी शिकायत पुलिस को देने की बात कही है। इस मौके पर संदीप, दर्शन, सतपाल, रंधीर, बलदेव, नरेंद्र, रंजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें