फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलपानी नहर पुल पर 25 किलो चूरा पोस्त सहित एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 किलो चूरा पोस्त सहित एक दबोचा
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। पुलिस ने सलपानी नहर पुल पर चेकिंग अभियान के दौरान सलपानी नहर पुल पर 25 किलो चूरा पोस्त सहित एक को दबोचा है। झांसा थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक गाड़ी गांव भूस्तला की ओर से आती दिखाई दी। चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी को मोड़ कर भगाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को रोक कर चेकिंग की तो गाड़ी से एक बोरी बरामद हुई। उसकी चेकिंग करने पर बोरी से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। गाड़ी चालक की पहचान बिसंभर निवासी सैयाणा सैयदां के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान बिसंभर ने बताया कि वह चूरापोस्त कुलवंत निवासी दिवाना से लेकर आया है। मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी तरह गांव झांसा के नजदीक मारकंडा नदी के पुल पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 350 ग्राम अफीम बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान नरेंद्र कुमार संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि वह अफीम बेचने के लिए लाया था। वह ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें