फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने असंध से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शीघ्र ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा। महिला थाना कुरुक्षेत्र प्रभारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि आरोपी महिंद्र सिंह के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर असंध में छापेमारी की गई। वहां पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शीघ्र ही उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। बता दें कि पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 26 जुलाई सायं को खेलने के लिए गली में गई थी। जब वह साढ़े आठ बजे तक नहीं लौटी तो उन्होंने गलियों में उसे खोजना शुरू किया। बच्ची के गुम होने से मोहल्ले में शोर मचा तो करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाले महिंदर सिंह की पुत्रवधू बच्ची को लेकर बाहर आई। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले महिंद्र सिंह द्वारा की गई सभी गलत हरकतों के बारे में बता दिया। मोहल्लावासी बच्ची और उसके परिजनों को लेकर थाने में पहुंचे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजन आरोपी को पकड़कर थाने में ले आए। वहां पर उनकी पुत्रवधु ने बताया कि वह बच्ची को अपने ससुर के कब्जे से निकालकर लाई थी। इसको लेकर 31 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी फरार था। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश भी दी थी। वहीं उसके और उसके परिजनों के मोबाइल की हर कॉल पर नजर रखे जा रही थी। पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन असंध में होने का पता चलते ही छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें