फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने ट्रॉले को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने ट्रॉले को मारी टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
यमुनानगर मार्ग पर गांव बन मोड़ के पास रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने ट्रॉले को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से ट्रॉला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे खदान में उतर गया। हादसे में ट्रॉला चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रॉला चालक छोटू कुमार निवासी गांव डोबी बिहार रविवार सुबह ट्रॉला लेकर यमुनानगर से लाडवा की तरफ आ रहा था। वह बन मोड़ के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसके ट्रॉले को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉला सड़क किनारे खदान में उतर गया और आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छोटू कुमार को चोटें आई हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें