अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों गिरफ्तार किया है। थाना सदर की टीम राजेश वासी कडामी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गांव बोढी से गिरफ्तार किया है, जबकि पिहोवा थाना की कराह साहब चौकी की टीम ने सुरजीत सिंह निवासी कुपिया प्लाट शराब बेचने के आरोप में काबू किया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।