20 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बडशामी बस अड्डा पर नाका लगाकर दीपक पाल वासी गांव जयपुर थाना जठलाना जिला यमुनानगर को काबू किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।