फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों के तोड़े शटर, एक से गए दर्जन भर से अधिक मोबाईल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़े, एक दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर मार्केट में महाराजा अग्रसेन चौक के समीप स्थित मोबाइल की दो दुकानों के चोरों ने शटर तोड़ डाले। चोर एक दुकान से दर्जन भर से अधिक मोबाइल चुरा ले गए। दुकान मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार देर रात को भी दुकान बंद कर गया था, लेकिन सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। उनके साथ ही हेमंत कुमार की मोबाइल की दुकान का भी शटर टूटा मिला। घटना की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी और दुकान के अंदर देखा तो उसकी दुकान से दर्जन भर मोबाइल गायब मिले। मामले की जांच कर रहे एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि हेमंत की दुकान से सामान चोरी नहीं कर पाए, जबकि राजेश ने दी शिकायत में बताया है कि उसके करीब 16 मोबाइल चोरी हुए है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें