फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पराली और गुहारे जल कर राख, गेहूं की फसल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पराली और गुहारे जल कर राख, गेहूं की फसल बची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। उपमंडल के गांव बड़ाचपुर में शनिवार दोपहर अचानक खेतों के पास बने गुहारों और पराली में आग लग गई। यह देख गांववासियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और उसने आग पर काबू पाया। इससे पास में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से बच गई। गांव बड़ाचपुर की कैलाशो देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को करीब एक बजे बड़ाचपुर कॉलोनी में रखे उनके दो गुहारों, एक एकड़ की पराली और आधे एकड़ के भुस में आग लग गई। बताया कि साथ में ही बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह के दो गुहारे और आधे एकड़ पराली में आग लग गई। आग से पराली, भूसा और गुहारे जल गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारी जसविंद्र और करनैल सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें