फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत , एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
संभालखा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायतक में इकबाल निवासी बापा थाना रादौर ने बताया कि उसका भाई इकराम लाडवा में गाड़ियों की पटी कमानिया को ठीक करने का काम करता है। मंगलवार देर रात वह अपना काम निपटा कर वाया संभालखा होते हुए गांव आ रहा था। रास्ते में खेड़ी दाबदलान निवासी रियासत पुत्र रफीक ने लिफ्ट ले ली। वह संभालखा गांव से पहले एक राइस मिल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक उसका भाई और पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुसाफिरों के सहयोग से कार में लाडवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसके भाई की हालत बिगड़ने लगी तो उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई इकबाल की शिकायत अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टर्माटम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें