फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद।
मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलविंद्र कुमार वासी अजराना कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। जब वह शाम के समय घर पर अपनी गाय को चारा डाल रहा था तो रामपाल, रानी देवी, ललीत, मंजू रानी व मुनीष वासी अजराना कलां ने उस पर्र इंटों से हमला कर दिया। जब वह पत्नी व बच्चों को घर के अंदर ले जाने लगा तो इतनी देर में रामपाल व मुनीष ने गेट की तरफ से तथा ललीत दीवार से होते हुए घर में घुस गया तथा रामपाल ने हमला कर दिया और ललित ने नुकीली चीज उसके मुंह पर मारी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। कुलदीप सिंह ने उसे घायल अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बलविंद्र ने बताया कि उसने उक्त लोगों ने उसके बीस हजार रुपये भी लेने है इसी लिए उन्होंने उसके ऊपर यह हमला किया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें