फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, वधु पक्ष ने दुल्हन भेजने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। शादी समारोह में डीजे पर नाचने से रोकने पर बारातियों ने दुल्हन के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज वधू पक्ष ने दोनों दुल्हनों को दूल्हों के साथ भेजने से इंकार कर दिया। वधू पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर वर पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव स्याना सैदां निवासी जय भगवान ने बताया कि बुधवार को उसकी दोनों बहनों की शादी थी। बारात फतेहाबाद से आई थी। शाम को कुछ बाराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच शादी की रस्म पूरी करने के लिए डीजे पर नाच रहे बारातियों से कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहने लगा। इससे बाराती भड़क गए और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और वधू पक्ष ने दोनों दुल्हनों को वर के साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया। वधू पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें