एटीएम कार्ड बलदने वाले गिरोह की तलाश में दिल्ली में छापे
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसका साथी एटीएम कार्ड सहित भाग निकला। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए व्यक्ति से एक आई-20 कार और बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और 700 रुपये बरामद हुए हैं। पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान बलबीर सिंह निवासी दोहडी गांव जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, एटीएम कार्ड सहित फरार व्यक्ति ने अलग-अलग जगह से 10-10 हजार रुपये तीन बार और नौ हजार रुपये एक बारे में निकाले हुए हैं। इस तरह उसने शिकायतकर्ता के खाते से करीब 39 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में मिली जानकारी पर दिल्ली में छापेमारी करने के लिए एसआई जगदीश सिंह के नेतृत्व में एक टीम को भेजा गया है। विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।