फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सेक्स रेकेट का किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

-वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन युवतियां और तीन युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में एक महिला और मौके से तीन युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां की फौजा सिंह कॉलोनी में एक महिला वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है और बाहर से लड़कियां बुलाती है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इस पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक बनाकर 5 सौ रुपये का नोट देकर उसे शिकायत में बताए गए मकान के अंदर भेजा। बातचीत होने पर बोगस ग्राहक के संकेत पर पुलिस ने रेड कर दी। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियाें, तीन ग्राहकों और वेश्यावृत्ति करवाने के लिए रीटा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी र्गईं युवतियों में काल्पनिक नाम वीना निवासी उत्तर प्रदेश, वर्षा निवासी पश्चिम बंगाल और मीना निवासी पुरानी दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन ग्राहकों अमन कुमार निवासी मध्यप्रदेश, प्रदीप कुमार निवासी शाहाबाद और रोहित निवासी गांव गुमटी थाना शाहाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें