फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में नकली नोट जमा कराते धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डाकघर में बेटी के खाते में सुकन्या समृद्घि योजना के तहत 3800 रुपये के नकली नोट जमा कराने पहुंचे युवक को धर दबोचा। उसके पास से 500 और 200 रुपये के नोटों की रंगीन फोटो स्टेट बरामद हुए। इनको ही रुपये की जगह जमा कराने वो डाकघर आया था। कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी ने संदेह होने पर पोस्टमास्टर को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा।


डाकघर के पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया बुधवार को कैश काउंटर पर यमुना नगर के ताजेवाला निवासी कालूराम अपनी बेटी के सुकन्या खाते में रुपये जमा कराने के लिए आया। उसने काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी रितू बारकी को बेटी के खाते से संबंधित डिपाजिट स्लिप के साथ दो हजार रुपये जमा करने के लिए दिए। उसके साथ एक बच्ची भी थी। रितू को उसके द्वारा दिए गए नोटों पर संदेह हुआ तो उसने तत्काल सुरेंद्र कुमार को सूचना दी। इस पर पोस्टमास्टर ने कालूराम को अपने केबिन में बुलाया और बताया कि उसके द्वारा दिए गए नोट नकली है। इस पर उसने उन नोटों को बदलकर दूसरे रुपये जमा करने के लिए दिए लेकिन वह नोट भी फोटो स्टेट निकले। इससे पोस्टमास्टर व अन्य कर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया और तत्काल ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस पहुंची तो आरोपी उसके हवाले किया। बाद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी ने रंगीन फोटो स्टेट किए एक ही नंबर के 500 के चार नोट व अलग-अलग नंबर के 200-200 नंबर के 9 नोट दिए थे। उधर आरोपी से प्रयास के बावजूद बातचीत नहीं हो सकी। आरोपी कालूराम ने बताया कि उसकी पत्नी कुरुक्षेत्र में पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है और वो भी यहीं उसके साथ रहता है। वह कमेटी का कार्य करता है, जिसके चलते ही अलग-अलग लोगों से पैसे एकत्रित किए थे। ये नोट असल नहीं है, यह वह समझ नहीं पाया था और गलती से उसके पास ये नोट आ गए और इन्हें ही वह यहां जमा करने पहुंच गया।

वहीं, साधुमंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत अनुसार रपट दर्ज की गई, जिसके साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले की पूरी गहनता से जांच की जाएगी, जिसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डाकघर में नहीं है कैश काउंटिंग मशीन
पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे हैरत में उस समय पड़ गए जब आरोपी ने गलती से उसके पास नोट आने की बात की और कहा कि वह दूसरे नोट दे देता है। ये नोट भी पहले की तरह फोटोस्टेट कराए हुए पाए गए, जिसके चलते उन्होंने तत्काल ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो पुलिस को भी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि डाकघर में नोट काउंटिंग मशीन नहीं है, जिसके चलते नकली नोट की पकड़ होने की संभावना कम रह जाती है और इसी का फायदा उठाने का प्रयास उक्त आरोपी ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें