फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चेतना रैली में पुलिस कर्मी की जेब से उड़ाए थे 31 हजार, पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में सिपाही की जेब काटने वाला धरा गया
विज्ञापन

पिहोवा। गत दिनों अनाज मंडी में शिरोमणी अकाली दल बादल की जन चेतना रैली के दौरान डयूटी दे रहे पुलिस कर्मी की जेब से 31 हजार रुपये चुराने के आरोपी युवक को पुलिस ने बस स्टेंड के पास से काबू कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को सीआईए वन में कार्यरत हैड कांस्टेबल सतीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 मार्च को उसकी डयूटी अनाज मंडी में हो रही रैली में लगी हुई थी। इस दौरान आपस में धक्का मुक्की कर रहे कुछ युवकों ने उसे पीछे धकेल दिया था। रैली खत्म होने के बाद जब उसने अपनी पैंट की जेब की जांच की तो उसमें से 31 हजार रुपये गायब थे। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि पुलिसकर्मी के रुपये चुराने का आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी बरनाला बस स्टेंड के पास मौजूद है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसके पास से चुराए गए रुपयों में से 20 हजार रुपये की रिकवरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायायिक हिरायत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें