फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरी की जांच करने दूकान पर पहुंचे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के राधास्वामी धाम स्थित एक कपड़े की दुकान पर शुक्रवार को सूदखोरी के मामले की जांच करने एडीएम हरिलाल यादव पहुंचे। उन्होंने ब्याज रजिस्टर कब्जे में ले लिया और दुकान से एक युवक को अपने साथ ले गए। अचानक एडीएम को देख दुकान पर अफरातफरी मच गई। एडीएम हरिलाल यादव ने बताया कि त्रिभुवनपुर निवासी महेंद्र प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि दुकान के मालिक को गहना देकर ब्याज लिया था। पैसा वापस देने के बाद भी गहने को वापस नहीं किया जा रहा है। डीएम ने उक्त मामले की जांच उन्हें सौंपा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बिना लाइसेंस के ब्याज पर रुपये देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें