फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। ग्रीस में पिहोवा पूजा कॉलोनी के रहने वाले मलकीत के अपहरण मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलकीत के परिजनों ने रविवार को ग्रीस में मलकीत के अपहरण होने की शिकायत पुलिस को दी थी। इसमें पुलिस ने जिंदर निवासी जालंधर (पंजाब) और राजू निवासी बलाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि शनिवार को मलकीत के परिजनों को व्हाट्सएप से एक वीडियो भेजा गया था। इसमें दो नकाबपोश मलकीत को बांधकर पीट रहे थे। कुछ देर के बाद उनसे उसी व्हाट्सएप नंबर से मलकीत को छुड़ाने के एवज में चार हजार यूरो की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। सिटी चौकी इंचार्ज भीमराज ने बताया कि मलकीत के परिजनों ने रविवार को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने दो एजेंट जिंदर और राजू पर ग्रीस में मलकीत के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें