फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बैंककर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव मुर्तजापुर बस अड्डे के निकट एक फोर्ड फिगो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। करीब 36 वर्षीय सम्राट राणा गांव भुस्तला का रहने वाला था और पूंडरी (जिला कैथल) में एक निजी बैंक में कार्यरत था। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव बीबीपुर निवासी चन्द्रपाल ने कहा कि बुधवार सुबह वह अपने दोस्त सत्यनारायण के साथ किसी काम से जा रहा था। गांव मुर्तजापुर अड्डे के निकट उनके आगे चल रहे एक बाइक सवार को कुरुक्षेत्र की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह युवक बाइक के साथ सड़क से नीचे खदानों में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार पुली से जा टकराई और कार चालक मौके पर कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने चन्द्रपाल की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें