शाहाबाद। शाहाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से गलत काम करने का प्रयास करने के मामले में एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद के एक गांव वासी महिला ने कहा कि वह घर में काम कर रही थी। उसकी बेटी गली में खेल रही थी। तभी गांव का ही बिंद्र लड़की को बहला फुसला कर खाली पड़े मकान में ले गया और गलत काम करने की कोशिश की। वह मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। पुलिस मामले की जांच जुटी है।