दराती से गर्दन काटकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। गांव बुहावी के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने चारा काटने वाली दराती से गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कनरे की सूचना मिलते ही बाबैन के थाना प्रभारी छोटूराम व सीन ऑफ क्राइम टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। बलविंद्र सिंह फेरी लगाकर गांवों में घरेलू सामान बेचता था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते बलविंद्र सिंह ने सुबह चारा काटनें वाली दराती से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। दराती लगनें से गर्दन में घाव काफी गहरा हो गया और खून भी काफी ज्यादा बह गया। युवक द्वारा गर्दन काटने की सूचना मिलने पर बलविंद्र के परिजन उसे एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुलाना लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर भादंस की धारा 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।