फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ गलत हरकत करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में करीब 75 वर्षीय एक व्यक्ति पांच-छह वर्ष की बच्ची से गलत काम कर रहा है। वीडियो में दिख रहा वृद्ध नकुड़ ब्लाक की एक ग्राम प्रधान का पति है तथा बच्ची भी इसी परिवार की है। चर्चा है कि उक्त वीडियो इसी परिवार की एक महिला द्वारा बनाई गई थी और महिला से यह वीडियो गलती से अपने पति की बजाय व्हाट्सअप पर किसी अन्य ग्रुप पर वायरल हो गई थी। उधर, गांव के ही कुछ व्यक्तियों का कहना था कि उक्त वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ग्राम प्रधान पति नहीं, बल्कि कोई और है। इस संबंध में कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच करवायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें