फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने उडाए सराफा कारोबारी की दुकान से लाखो के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
एक सराफा कारोबारी की दुकान से दो ठगों द्वारा लाखों रुपये के गहने ठगने का मामला सामने आया है। घटना के समय कारोबारी दुकान पर नहीं था और दुकान में उस समय उसका एक किशोर उम्र का बेटा व नौकर मौजूद थे। सराफा कारोबारी मनीष सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय वह अपने बेटे रिदम को दुकान पर छोड़ कर काम से बाहर गया हुआ थ । उस दौरान दो लोग दुकान में आए और बहन की शादी के लिए गहने लेने की बात कहकर गहने दिखाने के लिए कहा। रिदम व दुकान का नौकर उन दोनों को गहने दिखाने लगे। गहनों के कई बाक्स देखते हुए उन्होंने अपनी बहन को बुलाकर लाने की बात कही और दुकान से चले गए। कारोबारी मनीष ने बताया कि जब वे दोनों दुकान से बाहर जा रहे थे तो उसी समय वह खुद वहां पहुंच गया था लेकिन वे थोड़ी देर में आने की बात कहकर चले गए। मनीष ने बताया कि शक होने पर उसने बेटे व नौकर से पूरी बात पूछी और उन लोगों को दिखाए गए बाक्स चेक किए तो उसमें से एक डिब्बा गायब मिला। मनीष ने बताया कि डिब्बे में करीब 8 तोले सोने के अंगूठी, चेन व कान की बालियां आदी थी जो वे लोग ले गए। मनीष ने इस मामले में लाडवा पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें