फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, तीन युवकों ने छीना था रुपए से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मिनट में चार युवकों ने गैस एजेंसी कर्मी से तीन बजे लूटे दो लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
मॉडल टाउन में दिन-दिहाड़े चार युवक एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात बुधवार दोपहर तीन बजे अंजाम दी गई। केवल पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। उस समय कर्मचारी साइकिल से बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। मौके पर डीएसपी धीरज कुमार और एसएचओ जयनारायण भी पहुंच गए।
मॉडल टाउन स्थित सरस्वती गैस एजेंसी के कर्मचारी जोगी राम ने बताया कि रोजाना की तरह वह यूको बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए एजेंसी से साइकिल पर निकाला था। अभी वह एजेंसी से कुछ दूर ही पहुंचा था कि अनाज मंडी मोड़ के पास तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उससे रुपये से भरा बैग छीनकर स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर भाग गए। उसने बताया कि तीन युवकों ने बैग लूटा, जबकि चौथा साथी गाड़ी में पहले से मौजूद था। बैग में करीब दो लाख रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सिटी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। शहर में नाकाबंदी करा दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


मोड़ पर पहले से खड़े थे लुटेरे
एंजेसी कर्मचारी जोगी राम ने बताया कि वह रोजाना इसी रास्ते साइकिल से बैंक में कैश जमा कराने जाता था। बुधवार को भी वह कैश जमा करवाने के लिए निकला था। वह अनाज मंडी रोड के नजदीक मोड़ पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझता, युवक उससे बैग लूटकर स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर भाग गए। जोगी राम ने बताया कि साइकिल के आगे आए तीन युवकों के पास किसी तरह का कोई हथियार नहीं था। वे खाली ही मोड़ पर खड़े हुए थे। वह उनके पास पहुंचा उन्होंने उससे बैग लूट लिया। घटना के बाद वह घबरा गया और इसकी सूचना एंजेसी संचालक को दी।
रोज की तरह जा रहा था कैश जमा कराने
गैंस एजेंसी संचालक पवन बंसल ने बताया कि एजेंसी में रुटीन में दो-तीन लाख रुपये का कैश होता है। इसे रोजाना बैंक में जमा कराया जाता है। बुधवार को भी रोज की तरह जोगी राम करीब तीन बजे कैश लेकर निकला था। कर्मी जोगी राम एजेंसी महज कुछ दूर ही पहुंचा था कि लुटेरों ने उससे बैग छीन लिया। यह सारी घटना पांच से 10 मिनट के अंदर ही घटित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

मॉडल टाउन में पहले भी हो चुकी है लूट की घटना
इस घटना से पहले भी मॉडल टाऊन में लूट हो चुकी है। पिछले साल 20 अप्रैल को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक दंपति को अपना शिकार बनाया था। ओमप्रकाश निवासी जुरासी कलां अपनी पत्नी के साथ अंबाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पिहोवा से 50 हजार रुपये निकालकर मॉडल टाऊन होते हुए अपने गांव जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने पत्नी के हाथ से रुपयों से भरी पॉलिथीन बैग छीन लिया और भाग गए थे।
विज्ञापन


जब बैंक लूट से दहला था पिहोवा
पिछले साल ही 17 फरवरी में कैथल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा असमानपुर से दिन-दहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बैंक से लगभग सात लाख रुपये लूट ले गए थे। उस दौरान बैंक में केवल तीन कर्मचारी थे। लुटेरों ने सबसे पहले बैंक का दरवाजा बंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें