फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के बिजली कट का फायदा उठा रहे हैं पशु चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के बिजली कट का फायदा उठा रहे हैं पशु चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
क्षेत्र में रात के समय में बिजली कटों का पशु चोर फायदा उठा रहे है। गांव गादली निवासी हरजिंद्र सिह ने बताया कि बिजली निगम रात में करीब 12 से 2 बजे तक बिजली के कट लगाता है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर गत दिवस उनके करीब ढाई लाख रुपये कीमत के तीन पशु चुरा ले गए। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि चोर उसकी दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। इसके बाद भी अज्ञात चोरों ने गांव शादी पुर से भी पशु चुराए। उन्होंने सरकार और बिजली निगम से रात के समय बिजली कट न लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई सतपाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि रात के समय कट लगाया जाता है। बिजली कट का शेड्यूल ऊपर से बनकर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें