फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग, पत्नी व बेटी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग, पत्नी और बेटी गंभीर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। करवाचौथ के दिन सुबह सात बजे शाहाबाद की बराड़ा रोड पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोर के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजू शर्मा निवासी गांव डाडलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार के चाचा के बेटे की नयी-नयी शादी हुई थी। इस पर मृतक राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी को साथ लेकर शाहाबाद आया हुआ था। मृतक की बीवी और चाचा के बेटे की बहू ने मिलकर पूजा की। सुबह सात बजे जब राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी को लेकर वापस गांव डाडलू जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आदेश अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी और बेटी का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें