फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन पवांईट पर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 70 हजार रूपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 61
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 70 हजार की लूट
- दिन दहाड़े दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। गोपी विहार कॉलोनी में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे गन प्वाइंट पर दो युवकों ने लगभग 70 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गोपी विहार में बंधन बैंक के नाम से एक फाइनेंस कंपनी चल रही है जो महिलाओं को लोन प्रदान करती है। शुक्रवार शाम 5 बजे दो युवक ग्राहकों के बीच आकर बैठ गए और जब कंपनी के कार्यालय में केवल दो तीन ग्राहक रह गए तो उन्होंने गन प्वाइंट पर मैनेजर गीता और डीपीओ बलविंदर सिंह से 70 हजार लूट लिए। मैनेजर के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहबी है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जा रही है। हालांकि अभी तक कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया है। बंधन बैंक कर्मचारी को लेने के लिए अंबाला गए हैं और उसके बाद पूरी राशि का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें