फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में बैंक मैनेजर सहित उसकी पत्नी,माता और बेटी की मौत,बेटा व दो भतीजे गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-निजी बैंक के मैनेजर की मां, पत्नी और बेटी की जीटीरोड पर सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

-खानपुर कालियां के पास ट्राले में पीछे से भिड़ी थी होंडा सिटी कार,पुत्र व दो भतीजे भी गंभीर
-चंडीगढ़ में दो माह से उपचाराधीन भाभी का कुशलक्षेम जाने के बाद रेवाड़ी लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सोमवार जीटीरोड पर खानपुर कोलियां के निकट ट्राले में पीछे से हुई कार की भिड़ंत में प्राईवेट बैंक के मैनेजर सहित उसकी पत्नी,माता,पुत्री की मौत हो गई,जबकि उनका पुत्र और दो भतीजे गंभीर रुप से जख्मी हो गये। यह दर्दनाक सड़क हादसा चंडीगढ़ से रेवाड़ी लौटते समय जिला कुरुक्षेत्र में जीटीरोड पर हुआ। हादसे के तुरंत बाद ट्राला चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सदर एसएचओ निर्मल सिंह, यातायात प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि एक महिला और उसकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि बुजुर्ग महिला और उसके पुत्र ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने सभी घायलों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया था। जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने के कारण इन्हें तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था,लेकिन उन्हें नगर के ही प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव सुरखपुर वासी प्राईवेट बैंक के मैनेजर सतीश शर्मा के रुप में हुई है। शर्मा के बड़े भाई मुकेश शर्मा की पत्नी का चंडीगढ़ में पिछले दो माह से इलाज चल रहा है। सोमवार को चंडीगढ़ में अपने भाई की पत्नी का कुशलक्षेम जानने पश्चात 42 सतीश शर्मा अपनी माता 65 वर्षीया प्रेमलता,40 वर्षीया पत्नी सुनीता, चार पांच वर्षीया पुत्र अनन्या व पुत्र आयुष के अलावा बड़े भाई मुकेश शर्मा के दो पुत्र कार्तिक और अक्षित भी उनकी होंडा सिटी कार में सवार थे। सोमवार को चंडीगढ़ से वापिस घर लौटते समय जिला कुरुक्षेत्र के जीटीरोड स्थित गांव खानपुर कोलियां के निकट सतीश शर्मा की कार एक ट्राले में पीछे से जा भिड़ी,जिसके कारण सुनीता और अनन्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि हादसे में घायल अन्य पांचों पुलिस और लोगों की मदद से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भेजा गया,लेकिन सतीश और उनकी माता की भी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। फिलहाल उपरोक्त हादसे में जख्मी कार्तिक, आयुष व अक्षित कुरुक्षेत्र के प्राईवेट अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बाक्स
आयुष ने खो दिये माता पिता,बहन और दादी
-------------------------------------------------------
इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हुये 9 वर्षीय आयुष ने एक ही झटके में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ दादी को खो दिया। आयुष के सिर में गंभीर चोट बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक वह बेहोशी की हालत में था। देर शाम को उसका कुरुक्षेत्र के प्राईवेट अस्पताल में आपरेशन हुआ। डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि होश में आने पर उसकी सबसे बड़ी पीड़ा माता,पिता,बहन और दादी को खोने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
घटना का पता चलते ही पहुंचे कुरुक्षेत्र वासी रिश्तेदार
---------------------------------------------------------
इस घटना का पता चलते घटना का शिकार हुये सतीश के परिजन और रिश्तेदार कुरुक्षेत्र अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुये परिवार के कई रिश्तेदार कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। थानेसर नगर परिषद के पूर्व पार्षद और पीड़ित परिवार के रिश्तेदार देवीलाल जांगड़ा ने बताया कि सतीश की पत्नी जींद शहर की निवासी थी। उन्हें घटना का पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें