फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस 2 लाख नकदी व सोना चांदी लूट ले गए लूटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवक गांव जंधेड़ी के डेरे के एक घर में घुसकर दो लाख रुपये और गहने लूट कर ले गए। इस दौरान उन्होंने घर के मालिक जसबीर सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के भांजे अवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह निवासी भौकर माजरा ने कहा है कि वह अपने मामा जसपाल सिंह निवासी गांव जंधेड़ी के घर पर आया हुआ था और उसके दूसरे मामा जसबीर सिंह गांव में अलग डेरे पर रहते हैं। वे वीरवार रात को अपने घर पर अकेले थे और बीवी व बच्चे शादी समारोह में अंबाला गए हुए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि रात करीब 3 बजे उनके पास जसबीर सिंह का फोन आया कि 3 अज्ञात युवक घर में घुसकर उसे घायल कर अलमारी में से नकदी और गहने ले गए हैं। अवतार सिंह ने कहा कि जब वह डेरे पर पहुंचे तो देखा कि जसबीर सिंह बुरी तरह से घायल था और बेहोश हो चुका था। एंबुलेंस की मदद से जसबीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र मांजू ने भी मौका पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें