फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में दो नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दो नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। पुलिस ने दो आरोपित नाबालिग को काबू किया। दोनों को ज्यूबेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने दोनों को बाल सुधार गृह में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एक महिला ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उन्हीं की कॉलोनी में रहने वाले एक नाबालिग ने उसकी बेटी को कहा कि वह उसे भैया न कहा करे। उसकी बेटी ने घर आ कर उसे यह बात बताई। 29 फरवरी की शाम को उसके जेठ की बेटी के साथ स्कूल से घर आ रही थी। आरोपी के साथ एक और नाबालिग ने उसे रोक और उसकी बहन का मजाक उड़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बहन को सायं उसके पास भेज दे। उसने घर आ कर सारी बात बताई। जब वे इकट्ठे होकर आरोपियों के घर गए तो उन्होंने उनके साथ झगड़ा किया। शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटियों को छेड़ते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवनदीप कौर को सौंपी। जांच अधिकारी पवनदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए हैं। दोनों आरोपी नाबालिगों को काबू कर ज्यूबेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया था। बोर्ड ने दोनों को बाल सुधार गृह अंबाला में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें