फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली का छर्रा लगने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के गांव बारना में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में रिवाल्वर से चली गोली का छर्रा लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवार के सदस्यों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

महिला के पति महेंद्र ने बताया कि उसकी रिवाल्वर उसकी पेंट में ही पड़ी हुई थी। बुधवार सुबह जब उसने नहाने के बाद अपनी पत्नी प्रीति से पेंट मांगी तो जल्दबाजी में उससे पेंट नीचे गिर गई। पेंट नीचे गिरने से उसमें रखी रिवाल्वर का लॉक खुल गया और वह चल पड़ी। गोली सीधे दीवार में जाकर लगी और गोली का छर्रा प्रीति के घुटने पर लगा। निजी अस्पताल में महिला का आपरेशन कर छर्रे को निकाला गया। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें