फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख के चावल का गबन करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
षडयंत्र रचकर 16 लाख रुपये का चावल गबन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लख्खी वासी गांव चकमाफी, सतविंद्र सिंह उर्फ सिंकदर वासी मॉडल टाउन समराला रोड खन्ना व संतोख सिंह उर्फ राणा वासी जोधा (लुधियाना) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 12 मार्च 2019 को कपूरथला (पंजाब) के व्यापारी नामदेव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने शिव कुमार गुप्ता निवासी गांव महोलिया हरदोई (यूपी) से दो ट्रक चावल का खरीदने का सौदा 16 लाख 14 हजार 751 रुपये में तय किया था। इसका भुगतान उसने उसके खाते में आरटीजीएस कर जरिए कर दिया था। तब शिव कुमार गुप्ता ने उसे तीन दिन के अंदर ट्रांसपोर्टर श्यामु गुप्ता व ट्रक मालिक लखविंद्र सिंह के जरिए डिलीवरी देने की बात कही थी। तय समय पर उसे चावलों की डिलीवरी नहीं हुई। उसने शिव कुमार गुप्ता से संपर्क किया तो उसने ट्रकों के खराब होने का बहाना बनाकर अगले 3-4 दिनों तक डिलीवरी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे डिलीवरी नहीं मिली। उसने 8 मार्च को शिव कुमार गुप्ता से संपर्क किया तो उसने बताया कि डिलीवरी देने आ रहे दोनों ट्रक लावारिस अवस्था में ड्राइवर जितेंद्र कुमार व संतोष सिंह निवासी शाहजहांपुर (यूपी) की गैर मौजूदगी में पिहोवा थाना की सीमा में खड़े है। ये खाली है उसमें से किसी ने चावलों को चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिव कुमार गुप्ता से दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद सीआईए टू की टीम ने गत दिवस छापामारी करके आरोपी लखविंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह व संतोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहनता से की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें