फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के आरोप में साधु के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में एक साधु की ओर से 13 वर्षीय नाबलिग बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी साधु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ गांव के ही मंदिर (डेरा) में पूजा अर्चना करने के लिए गया था। उसका 13 वर्षीय बेटा भी उनके साथ मंदिर में गया हुआ था। पूजा अर्चना करने के बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस अपने घर आ गया था, लेकिन पारस नाथ ने उसके बेटे को पानी की पाइप को इकट्ठा करने के बहाने से मंदिर में ही रोक लिया था। जहां पर आरोपी साधु पारस नाथ ने उसके बेटे को कमरे में ले जाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती से गलत काम किया। घर वापस आने पर उसके बेटे ने अपनी व्यथा अपनी मां को बताई। मामले की भनक लगने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी साधु पारस नाथ के खिलाफ 4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, गुमथलागढू़ चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी साधु को काबू करने के लिए पुलिस ने मन्दिर (डेरे) में दबिश दी थी। लेकिन आरोपी वहां से पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी साधु के अन्य ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें