थाना शाहाबाद के अंतर्गत पुलिन ने गाड़ी से 7 तोले सोना व हजारों की नकदी चोरी होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह निवासी यारा ने कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ आशीर्वाद पैलेस में आया था और उसकी पत्नी ने अपना पर्स गाड़ी में ही रख दिया था। लेकिन जब वह शादी के बाद गाड़ी में पहुंचे तो देखा कि किसी ने गाड़ी का शीश तोड़कर पर्स चोरी कर लिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पर्स में 7 तोले सोना व 2 हजार की नकदी थी।