फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से मारपीट करने व गाली गलौच करने के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से मारपीट करने व अपशब्द कहने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव ढंगाली निवासी सोना देवी, सुनीता देवी, रानी व महिंद्रों ने कहा कि वह सब महिलाएं अपने गांव के गन्ने के खेत में चारा लेने गई थीं। वहां पर मेवा राम व उसके दोनों लड़कों ने मिलकर चारों महिलाओं की डंडों और गन्नों से मारपीट की। इसके अलावा आरोपियों ने उनको गंदी-गंदी गालियां दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोपियों ने सोना देवी के बालों से पकड़कर खेत में घसीटा जिससे वह बडी मुश्किल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने परिवार के साथ अस्पताल जाकर इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें