फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने वाले चोर गिरोह के चार सदस्य चढे़ पुलिस के हत्थे, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
एटीएम उखाड़ने के आरोपी पुलिस टीम के साथ । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
सीआईए टू ने एटीएम उखाड़ने वाले चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान रिंकू उर्फ रिंटू निवासी चंद्राव बुर्ज हाल निवासी शांति कॉलोनी हनुमान गेट जगाधरी, जसविंद्र उर्फ शांति निवासी चंद्राव बुर्ज, रोहित कुमार उर्फ हैप्पी निवासी गांव मखाली (करनाल) व प्रदीप कुमार उर्फ नरेंद्र निवासी डेरा लखमडी (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

24 मार्च को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा उनको सूचना मिली कि लाडवा रोड स्थित उनके बैंक एटीएम को रात के समय कोई अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। जिसमें चार लाख, 42 हजार 500 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के कुछ सदस्य अपनी गाड़ी में गांव अमीन के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस को कुरुक्षेत्र की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर सवार लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अनाज मंडी के नजदीक एटीएम की रेकी करने आये थे। पुलिस ने तुरंत उनको गाड़ी सहित काबू कर लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया ताकि मामले की जांच गहनता से की जा सकें।
फेसबुक से सीखा एटीएम उखाड़ने का तरीका
पुलिस पूछताछ में आरोपी गिरोह के मुखिया रिंकू ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एटीएम तोड़ने का तरीका सीखकर एटीएम तोड़ने की योजना बनाई थी। इस काम के लिए उनको गाड़ी की जरूरत थी। तब उन्होंने 57 हजार रुपये में हमीदा यमुनानगर निवासी एक युवक से क्वालिस गाड़ी खरीदी। इसके बाद उन्होंने एटीएम तोड़ने के लिए हथोड़ा, पाना, रस्सा व आरी काब्लेड डाल अपनी कर गाड़ी में रख लिया था। एटीएम तोड़ने से पहले वह अपने साथियों के साथ एटीएम की रेकी करते थे। 24 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने लाडवा रोड पिपली से सेंट्रल बैंक का एटीएम चोरी किया था। इस वारदात के दो दिन बाद उन्होंने थाना छप्पर में पीएनबी का एटीएम तथा जगाधरी में बैक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल क्वालिस गाड़ी, हथौड़ा, लोहे का पाना, आरी काब्लेड व रस्सा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें