फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारखेड़ी में 30 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवारखेड़ी में 30 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालजनों ने उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, देवर एवं देवरानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कुंवार खेड़ी में 30 वर्षीया विवाहिता रीटा देवी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई, सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर रीटा की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके पश्चात मृतका के शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष ने मृतका रीटा देवी का अपने गांव कौल में ही अंतिम संस्कार किया।
जिला कैथल के गांव कौल निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बड़ी बहन रीटा देवी की शादी 8 दिसंबर 2004 में गांव कुंवार खेड़ी निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने काफी दहेज दिया था, लेकिन रीटा के पति संजीव कुमार, सास दर्शना देवी, देवर रोहित कुमार और देवरानी सोनिया हमेशा मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि इस हमेशा मारपीट और झगड़ा के चलते उसकी बहन रीटा को वह अपने घर ले आए थे, लेकिन रिश्तेदारों एवं पंचायत के कहने पर की रीटा को ससुराल भेज दिया था। रविंद्र ने बताया कि करीब 6 माह पहले संजीव कुमार, दर्शना देवी, रोहित कुमार व सोनिया ने उसकी बहन रीटा के साथ मारपीट की थी और उसके जीजा संजीव कुमार ने उससे फोन पर उसकी बहन को ले जाने और रीटा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके पश्चात उसकी बहन रीटा करीब 3 माह तक मायके ही रही। रविंद्र ने बताया कि इसके बाद पंचायत में उसके जीजा संजीव कुमार ने माफी मांगी थी और आश्वासन दिया था कि वह भविष्य में रीटा के साथ मारपीट नहीं करेगा। समझौता होने के पश्चात रीटा ससुराल गई थी, लेकिन इसके बावजूद संजीव कुमार एवं उसके परिजन उसकी बहन के साथ हमेशा मारपीट करते थे।
विज्ञापन

रविंदर ने बताया कि उसकी बहन का शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे फोन आया था और कहा था कि उसका पति संजीव कुमार, सास दर्शना देवी, देवर रोहित व देवरानी सोनिया उससे जान से मारना चाहते हैं। शनिवार सुबह वह उसकी बहन के पास जाने की योजना बनाई थी, लेकिन गांव पलवल निवासी उसके मामा तेजपाल ने शनिवार तड़के 4:00 बजे फोन कर सूचना दी कि रीटा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही वह उसकी बहन के घर पहुंचे तो रीटा को मृत पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव कुमार, उसकी मां दर्शना देवी, भाई रोहित कुमार व रोहित की पत्नी सोनिया ने उसकी बहन का गला दबाकर हत्या की है। इसके पश्चात शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया है।
केयूके पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि गांव कुंवारखेड़ी में एक विवाहिता ने अपने ही कमरे में बने बाथरूम में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने मृतका के शव को चुन्नी का फंदा काटकर नीचे उतार लिया था। बताया कि पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मृतका के पति संजीव कुमार, सास दर्शना देवी, देवर रोहित कुमार और देवरानी सोनिया के खिलाफ धारा 34 एवं 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें