फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी करके पुलिस महिला को 200 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी बस्ती में छापामारी करके पुलिस ने एक महिला को 200 ग्राम गांजे के साथ काबू किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी महिला अपने घर के पास ही गांजा बेच रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम इंद्री चौक लाडवा के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि पेट्रोल पंप लाडवा के पीछे बनी झुग्गी बस्ती में एक महिला निर्मला गांजा बेचती है। टीम ने लाडवा नगर पालिका के सचिव अशोक कुमार को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। महिला पुलिस सिपाही सोनिया ने आरोपी महिला की तलाशी ली, जिसमे कब्जे से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज करके आरोपी निर्मला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें