बिजली निगम के स्टोर से चोर 60 हजार 400 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा ने बताया कि जेई रजिंद्र कुमार, जेई ललित कुमार, जेई सुरेश कुमार ने उन्हें सूचना दी कि कार्यालय के साथ लगते स्टोर से बिजली का सामान चोरी हो गया है। इसमें 11 केवी जीओ स्विच मेल फीमेल 50 सेट, 11 केवी जीओ स्विच मेल फीमेल पैट ट्रांसफार्मर 10 सेट, कोर पीवीसी 2 वायर 200 मीटर, एलटी ब्रास रोड 10 नंबर मौजूद थी। इस सारे सामान की कीमत करीब 60400 रुपये बनती है। पुलिस ने शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।