होमगार्ड के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार शाम नशे में धुत्त होकर होमगार्ड के जवान से गाली गलौज और मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी मनोज वासी कैथल को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि होमगार्ड के जवान अंग्रेज सिंह ने थाना सिटी पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि शुक्रवार को वह अपने साथी रविंद्र के साथ मेन चौक पिहोवा पर ड्यूटी पर तैनात था। शाम करीब साढ़े 4 बजे एक युवक नशे में धुत्त होकर आया और राहगीरों को परेशान करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर जब उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।