पुलिस ने दो ड्रम डीजल के साथ दो लोगों को काबू किया है। शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक ढाबा संचालक ट्रक चालकों से डीजल चोरी से खरीदकर उसको स्टॉक करता है, जिसे वह उच्च दाम पर उसे आगे बेचता है। उसने आज भी काफी मात्रा में डीजल लिया हुआ है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मारकर आठ ड्रम बरामद किए। इनमें से सिर्फ दो ड्रम ही डीजल से भरे हुए थे। पुलिस ने ढाबा संचालक भंवर सिंह वासी कठवा व रामकुमार वासी गांव घसीटपुर को काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।