फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने आई महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर हुए फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने आई महिला से बाइक सवार दो लोग पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, 10 हजार रुपये कैश व आधार कार्ड था। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में सुमन देवी वासी गांव किरमिच ने कहा कि 13 नवंबर को वह गांव से दवा लेने शहर आई थी। करीब साढ़े 12 बजे वह पैदल चलकर दवा लेने डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के तुरंत बाद उसने शोर मचाया तथा उनका दौड़कर पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पर्स में उसका मोबाइल, करीब 10 हजार रुपये कैश तथा उसके बेटे का आधार कार्ड था। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें