फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 किमी साइकिल यात्रा कर धर्मनगरी पहुंचे डॉ. पवन चांडक एवं प्रो. पांडुरंग.

विज्ञापन
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर से 1300 किमी की यात्रा करते हुए रविवार को डॉ. पवन चांडक और प्रो. पांडुरंग कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां फूल मालाओं व शाल के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी के सदस्य डॉ. उमेश खन्ना, डॉ. अनूप सिंगला, डॉ. विवेक ललित सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर शुरू हुई 5 राज्यों से होते हुए यह साइकिल यात्रा एचआईवी एड्स और पर्यावरण जागरूकता फैलाते हुए इंदौर में समाप्त होगी। डॉ. पवन महाराष्ट्र में होम्योपैथिक एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड चैरिटी नामक एक सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं, जो 2008 से एचआईवी पीड़ित अनाथों और निराश्रित महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास, स्वयंरोजगार तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम कर रही है। डॉ. पवन चांडक एड्स, पर्यावरण जागरूकता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर 75000 किमी की साइकलिंग भारत, जर्मनी, फ्रांस, यूके जैसे देशों में कर चुके हैं। डॉ. अनूप सिंगला ने बताया कि 12 नवंबर को स्वर्ण मंदिर अमृतसर में दर्शन के साथ अटारी बॉर्डर से शुरू हुआ यह जागरूकता अभियान लुधियाना, अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, उज्जैन होते हुए इंदौर में 21 नवंबर को समाप्त होगा। आइआइएचपी के जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ.अनूप सिंगला, डॉ. उमेश खन्ना व डॉ. विवेक ललित ने उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों के साथ डॉ. पवन चांडक और प्रो. पांडुरंग को शुभकामनाओं व धन्यवाद के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें