एनसीबी अंबाला यूनिट ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से एक किलो 95 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी अपने घर के बाहर ही नशेड़ियों को नशा बेच रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष उर्फ काला वासी गांधी नगर को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 12 नवंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला के उप निरीक्षक गुरनाम सिंह, सहायक उप निरीक्षक नीरज कुमार, हवलदार राजेश कुमार, गुरमेल सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र की टीम झांसा रोड पर रविदास चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सुभाष उर्फ काला गांजा बेचने का धंधा करता है। सूचना पाकर पुलिस टीम सतर्क हो गई और पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र को साथ लेकर मौके पर रेड कर दी। पुलिस टीम को गली में एक युवक दिखाई दिया, जो भागने की कोशिश करने लगा, उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी लेने पर कब्जे से एक किलो 95 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कारागार भेज दिया है।