पुलिस ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मोहित वासी अमीन को जेल भेज दिया हैै। पुलिस उप-अधीक्षक (मु.) सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 अक्तूबर को सीआईए-2 की टीम अनाज मंडी के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहित ब्रह्मा चौक पर अमीन रोड के पास खड़ा है। मोहित के पास एक देसी कट्टा है। पुलिस टीम ब्रह्मा चौक के पास पहुंची तथा वहां एक युवक दिखाई दिया, टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहित वासी अमीन बताया था, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।