फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर में करते थे गांजा सप्लाई, चार किलो गांजा के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री व्हीलर में गांजा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को काबू करके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अमित व चंद्र वासी मद्रासी मोहल्ला रामनगर (करनाल) को जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जुलाई को थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम में गोल बैंक चौक पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमित व चंद्र काफी समय से गांजा बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी आज भी अपने थ्री व्हीलर में गांजा बेचने के लिए करनाल से थानेसर आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने डीएसपी नरेंद्र कुमार को मौके पर बुलाकर कंडा चौक पर नाकाबंदी कर चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को शहर की तरफ से एक थ्री व्हीलर आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक को रोककर उससे पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी लेने पर कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अमित व चंद्र को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें