तीन महीने पहले स्कूल का ताला तोड़कर दो सिलिंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुखदेव उर्फ साहिल, अनिल व कुलदीप वासी सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा के कब्जे चोरीशुदा दो सिलिंडर व 500 रुपये कैश बरामद करके जेल भेज दिया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जुलाई को सरकारी स्कूल खेड़ी मारकंडा की प्रधानाचार्या पूनम ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल की सुबह 8 बजे जब स्कूल का स्टाफ स्कूल पहुंचा तो देखा कि रसोई का ताला टूटा हुआ है। चोर रसोई से दो गैस सिलिंडर चुरा ले गए थ। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी सुखदेव उर्फ साहिल, अनिल व कुलदीप को गिरफ्तार करके कब्जे से चोरीशुदा सिलिंडर व 500 रुपये कैश बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया।