फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह पहले साइप्रस, यूके और ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक वासी अजीतगढ़ पुंडरी जिला कैथल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 8 जनवरी को सचिन नायक वासी शीला नगर कुरुक्षेत्र ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंबई में एक कॉल सेंटर पर नौकरी करता था। उसके पीछे आरोपी अशोक व राजेश कौशिक वासी मियोली पुंडरी जिला कैथल ने उसकी मां को उसे विदेश भेजने के नाम पर बातों में फंसा लिया था। उनकी बातों पर विश्वास करके उसकी मां ने उसे मुंबई से वापस घर बुला लिया था। आरोपियों ने पहले साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये उसके परिजनों से लिए थे। कुछ दिन बाद जब वीजा नहीं लगा तो आरोपियों ने यूके भेजने का आश्वासन दिया तथा 7 अक्तूबर को साढ़े चार लाख रुपये आरोपी अशोक के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए थे। इसके बाद भी जब उसका वीजा नहीं लगा तो आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का लालच दिया था तथा पैसों की मांग की थी। इस पर उसके पिता ने 28 फरवरी 2020 एनईएफटी के जरिए 30 हजार तथा 3 मार्च को आरटीजीएस के द्वारा दो लाख 10 हजार रुपये लिए थे। इस तरह आरोपियों ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 40 हजार रुपये लिए थे और उसे साइप्रस, यूके और ऑस्ट्रेलिया भी नहीं भेजा था। आरोपियों ने अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर पैसे ले रखे थे। बाद में खुद को फंसता देख आरोपियों ने अपना कार्यालय भी बंद कर दिया था। जब उसने उनसे पैसे वापस लेने के लिए संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे थे। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें