फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.50 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से 12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी दिलेर सिंह वासी शेखों वाला मोहल्ला को जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सदर थानेसर पुलिस टीम सेक्टर-2 के पास मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दिलेर सिंह हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। आज भी वह हेरोईन/स्मैक बेचने के लिए देवीलाल पार्क सेक्टर-2 कुरुक्षेत्र आ रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने के लिए देवीलाल पार्क सेक्टर-2 दक्षिणी गेट के पास नाका लगाकर चेकिंग शुरू दी तथा डीएसपी सुभाष चंद्र को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी दिलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें