शातिर ठग ने बैंक उपभोक्ता के क्रेडिट कार्ड से 99406 रुपये निकाल लिए। जब बैंक उपभोक्ता का ठगी का पता चला तो उसे क्रेडिट कार्ड बंद कराकर पुलिस को मामले की शिकायत दी। सिटी थाना थानेसर में दर्ज शिकायत में नरेंद्र वासी खेड़ी मारकंडा ने बताया कि उसका एसबीआई में बैंक अकाउंट है। 1 जुलाई को उसे क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ था। अगले दिन उसे क्रेडिट कार्ड से संबंधित दो अलग-अलग नंबर से कॉल आई थी। 6 जुलाई को उसे कस्टमर केयर एसबीआई ने कॉल करके बताया कि उन्होंने 99406-रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है, जबकि उसने क्रेडिट कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन नहीं की गई थी। जानकारी लेने पर पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 2 जुलाई को 64498 रुपये और अगले 34908 रुपये की दो ट्रांजेक्शन की गई है। इसके बाद उसने अपना क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया तथा पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।